

(पीलीभीत)श्रावण मास में बाढ़ क्षेत्र और नदियों में अपाताकालीन व्यवस्था को देखते हुए पीलीभीत पुलिस ने कमर कस ली है.श्रद्धांलुओं और कावरियों की सुरक्षा कैसे होंगी उसके लिए पीलीभीत पुलिस और 23 बटालियन के जवानो ने आज मॉक ड्रिल किया,
दरअसल पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर सावन महीने एवं कांवड़ यात्रा को देखते हुए श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा में आज धनारा घाट शारदा नदी में पुलिस एवं राहत-बचाव दल(SDRF)द्वारा संयुक्त मॉक ड्रिल की प्रेक्टिस की गई,आकस्मिक घटना से निपटने के लिए पूरनपुर सीओ विधि भूषण मौर्य की मौजूदगी में 23 बटालियन मुरादाबाद के राहत और बचाव दल(गोताखोरों) साथ हीं स्थानीय निजी नाविकों द्वारा मॉकड्रिल (गोताखोर) किया गया,थाना हजारा क्षेत्र के धनारा घाट पर ये प्रेक्टिस की गई,इस दौरान कांवड़ियों द्वारा जल भरने और स्नान के दौरान किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए नाव एवं गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रेक्टिस की गई है.
आपको बता दें की ड्रोन कैमरे के माध्यम से घाट एवं आसपास के क्षेत्र की निगरानी भी की जाएगी,वही एसपी सुकीर्ति माधव ने पुलिस और राहत-बचाव दल(23 बटालियन)की संयुक्त टीम द्वारा आपात स्थिति में आपसी समन्वय और प्रभावी रेस्क्यू को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिया है, इस मौके पर हजारा पुलिस और SDRF टीम 23 वटालियन मुरादाबाद, स्थानीय गोताखोर और नाविक मौजूद रहे।

Leave a comment