यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पीलीभीत में चला बुलडोजर, हटाया सरकारी भूमि से अतिक्रमण,
पीलीभीत में अवैध कब्जे पर sdm नागेंद्र पांडे का एक्शन,बीसलपुर के सिमरा अकबरगंज में स्थित तालाब गाटा संख्या 319 की जमीन पर अवैध किये जा रहे अवैध कब्ज़ा पर बुलडोजर चलवा दिया है,
Sdm नागेंद्र पांडे के आदेश पर राजस्व व पुलिस टीम ने तालाब की 1.088 हेक्टेयर भूमि को भू-माफियाओं द्वारा किये जा रहे श्रेणी 6 कि भूमि संख्या 319 कुछ भाग पर भू माफिया भीमसेन,मोहनस्वरुप और विश्व पाल के द्वारा बुनियाद भरकर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा दिए गए आख्या के बाद राजस्व टीम व पुलिस बल के द्वारा अवैध अतिक्रमण हटवाकर तालाब की 300 वर्ग मीटर भूमि को कब्जामुक्त करा दिया गया है तथा ग्राम में स्थित श्रेणी 6 की भूमि खाद के गड्डे गाटा संख्या 348 रकबा 0.705 हेक्टेयर में 48 वर्ग मीटर भूमि में बुनियाद भरकर किये गये भू माफिया राकेश कुमार के अवैध अतिक्रमण को भी हटवा दिया है. Sdm की इस कार्यवाही के बाद इलाके में हड़कंप मचा गया है.

Leave a comment