


पीलीभीत बाल विकास परियोजना विभाग में जिले की 43 लापरवाह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नोटिस देने के बाद 12 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने दिया इस्तीफ़ा,
दरअसल पीलीभीत की बाल विकास परियोजना अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी ने जानकारी दी,कि विभागीय कार्य में शिथिलता पाते हुए जनपद की 43 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय रोकने की कार्यवाही की गई थी और उनके खिलाफ नोटिस भेज कर अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया था,जिसमे कुछ आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों की या तो मृत्यु हो चुकी है,तो कुछ रिटायर हो गई.या अपनी घरेलु कारणों की वजह से सुचारु रुप से कार्य नहीं कर पा रही थी और अब 12 कार्यकत्रियों ने इस्तीफ़ा दे दिया साथ हीं विभागीय अधिकारी से कार्यमुक्त करने की मांग की थी,जिस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी ने उन्हें कार्यमुक्त करने की कार्यवाही की है,
आपको बता दें कि शहर में 2 कार्यकत्री,बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र में 11 कार्यकत्री, बीसलपुर ब्लॉक क्षेत्र में 1 कार्यकत्री, मरोरी ब्लॉक क्षेत्र में 2 कार्यकत्री, लालोरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र में 2 कार्यकत्री और अमरिया ब्लॉक क्षेत्र में 16 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बीते 28 मार्च 2026 को विभागीय नोटिस जारी किया गया था,जिसके बाद अब 12 कार्यकत्रियों ने इस्तीफ़ा दिया है, इस्तीफ़ा देने वाली कार्यकत्रियों में अमरिया ब्लॉक क्षेत्र की 4, बिलसंडा में 3,बीसलपुर से 1,लालोरीखेड़ा से 1,मरोरी क्षेत्र से 2 और पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र से 1 कार्यकत्री शामिल है जिनको विभाग द्वारा कार्यमुक्त किया गया है

Leave a comment