गौशाला का औचक निरिक्षण, अव्यवस्था पर नाराज CDO ने प्रधान और सचिव से माँगा 7 दिन में जवाब,

पीलीभीत के अमरिया ब्लॉक पहुचे CDO सतीश प्रसाद मिश्र ने अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल(गौशाला)माधौपुर का औचक निरीक्षण किया।औचक निरीक्षण से गौशाला सहित क्षेत्र में हड़कंप मच गया,CDO के निरिक्षण के दौरान कई खामियाँ पाई गई,जिन पर CDO ने नाराजगी जताते हुए 7 दिन के भीतर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है.निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल में कुल 224 पशु मिले,जिसमे 1 गौवंश पशु बीमार पाया गया,शैड और कैम्पस में गोवर फैला(गंदगी)मिला,वर्मी कम्पोष्ट यूनिट निष्क्रिय पाया गया।गोवर का निस्तारण व्यवस्थित ढंग से न होना,छोटे गौवंश के लिए छोटी चरनी के ना होने से चारा से वंचित होने की स्थिति तथा पानी पीने की अव्यवस्था,गौशाला में अव्यवस्थित शौचालय होना,बीमार पशुओं के लिए अलग शैड की व्यवस्था ना होना,वृक्षारोपण( छायादार वृक्ष) का ना होना,गौवंश पशुओं की संख्या अधिक होने के बावजूद शेड का ना होना,पशुओं का टैगिंग पंजिका का ना मिलना जैसे कमियों पर CDO द्वारा जवाब माँगा गया,निरिक्षण में कमियों को 7 दिन के अन्दर दुरूस्त करने को लेकर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय में गौवंश आश्रय स्थल में सुधार नहीं आया तो पशुक्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a comment