

पीलीभीत के एसपी और डीएम ने बरेली-पीलीभीत सीमा पर कांवड़ यात्रा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया,
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा-2026 को दुखते हुए एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा और डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने थाना बीसलपुर क्षेत्र के चुर्रा सकतपुर में बरेली-पीलीभीत सीमा पर स्थलीय निरीक्षण किया,साथ ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने कांवड़ियों के आवागमन के निर्धारित मार्ग,बैरिकेडिंग,यातायात व्यवस्था,सुरक्षाड्यूटी,प्रकाशव्यवस्था,पेयजल,प्राथमिक चिकित्सा,पार्किंग,कंट्रोल प्वाइंट तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया,कि जिले की सीमा से होकर गुजरने वाले सभी कांवड़ियों की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनाने के लिये पर्याप्त पुलिस फ़ोर्स की तैनाती सुनिश्चित की तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग किये जाने के निर्देश दिए,
डीएम और एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय प्रशासन,पुलिस और संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित रखें,और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया

Leave a comment