नशीली दवा पिलाकर घोटा था पति का गला,पुलिस ने हत्यारी महिला को किया अरेस्ट,

पकड़ी गई हत्यारी महिला,प्रेमी संग रचा हत्या का खेल,अपने हीं पति को नशीली दवा खिलाकर घोंटा गला,पुलिस ने महिला को किया अरेस्ट,
पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम लौहरपुरी में उमाशंकर की हत्या का मामला सामने आया, जिसमे प्रेमी से मिलकर उसकी पत्नी ममता देवी 38 वर्ष द्वारा हत्या का आरोप लगा,मृतक के बेटे ने मां पर आरोप लगते पुलिस को सूचना दी कि उसकी मां ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां डालकर बेहोश किया और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी है और उनका शव घर की छत पर पड़ा हुआ है।सूचना के बाद माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,वही तहरीर के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुक़ददमा दर्ज किया है, साथ हीं आरोपी ममता देवी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया,पुलिस की माने तो मृतक उमशंकर गुजरात में मजदूरी करता था,साथ हीं पति-पत्नी के बीच अक्सर झगडे के बीच ये घटना हुई है.
मां की गिरफ़्तारी के बाद उसके दो बच्चों विकास और गीता का ख्याल अब प्रशासन रखेगा,डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दोनों बच्चों के पालनपोषण और पढ़ाई लिखाई शिक्षा का जिम्मा उठाकर मिशाल खड़ी की है,सरकार द्वारा संचालित योजनों का पूरा लाभ इन बच्चो को दिए जाने के लिए सम्बंधित अधिकारियो को निर्देश दिया है.

Leave a comment