


पीलीभीत में कटरुआ की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है,कटरूओं से भरे बोरे सहित मारूती अर्टिगा गाडी UP 31 CM 2460 बरामद,
पीलीभीत वन खनिज और उपज के लिए जाना जाता है, इस समय काटरुओ की तस्करी बढ़ जाती है लोग मुंह माँगा दाम देने को तैयार हो जाते है,ताज़ा मामला वन एवं वन्यजीव प्रभाग की पीलीभीत रेंज का है. जहाँ रविवार देर रात पीलीभीत-बीसलपुर के जिरौनिया पुलिस चौकी के पास मारूती अर्टिगा कार UP 31 CM 2460 में प्रतिबंधित वन उपज कटरूओं से भरे बोरे पकड़वा गए, जिस का वजन लगभग 150 KG बताया जा रहा है, इसको ले जा रहे ज्ञानप्रकाश और मुकेश निवासी जोशी कालोनी, बराह फाटक थाना सुनगढ़ी,पीलीभीत एवं कार चालक अमन अवस्थी, निवासी फरधान, जिला-लखीमपुर खीरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है,विभाग द्वारा इनके खिलाफ पीलीभीत रेंज में केस संख्या-77/2026-27 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Leave a comment