

नशा मुक्त पखवाडा के अन्तर्गत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सामूहिक शपथ का आयोजन किया गया, दरअसल आज लेक्चर थिएटर–2 (LT-2) में सभी MBBS स्टूडेंट्स,कर्मचारियों ने नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लिया और नशा मुक्त भारत अभियान में नशे के खिलाफ शपथ लिया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अमित कुमार ने उपस्थित अधिकारियों,शिक्षकों, कर्मचारियों एवं मेडिकल छात्र-छात्राओं को संबोधित किया कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार,विद्यार्थियों एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक किया।कार्यक्रम में मौजूद सामुदायिक चिकित्सा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूजा सिंदवानी ने सभी को “नशा मुक्त भारत” के निर्माण के लिए शपथ दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और उससे होने वाले नुकसान से रूबरू कराया, उपप्राचार्य और सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के दौरान विभिन्न विभागों के सहयोग से जनजागरूकता रैली, शपथ ग्रहण, स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताएँ, विशेषज्ञ व्याख्यान तथा सामुदायिक जागरूकता गतिविधियों सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष,एमबीबीएस 2024 बैच के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की और सभी ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
“नशा मुक्त भारत”कार्यक्रम में MBBS स्टूडेंट्स,अधिकारी और कर्मचारियों ने ली शपथ,

Leave a comment