पीलीभीत पुलिस”मिशन शक्ति टीम”ने मंदिर में बिछड़े दो बच्चो को परिजनों से मिलाया,

भीड़ में बिछड़े 2 बच्चों को महिला पुलिस टीम ने परिजनों से मिला दिया।श्रावण मास,कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए जिले में बनाये गए 16 अस्थायी मिशन शक्ति केन्द्र,

काँवाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाले पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने श्रावण मास,कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक के दौरान शिवभक्तो को जिले के मंदिर,शिवालाय स्थल पर 16 अस्थायी मिशन शक्ति केन्द्र बनाया हैं। इन केन्द्रों पर एक्सपर्ट महिला सिपाहियों की तैनाती की गई है, ताकि महिलाओं,बच्चों,वरिष्ठ नागरिकों तथा शिवभक्तो को पुलिस सहायता,सुरक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सके।
मिशन शक्ति केन्द्र बनाने का खास उद्देश्य है कि महिला सुरक्षा से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्यवाहीं सुनिश्चित हो सके,भीड़ में बिछड़े बच्चों, महिला और बुजुर्गो और अन्य व्यक्तियों की जल्द से जल्द तलाश,चिकित्सा अथवा आपात सहायता दीं जा सके,पुलिस सहायता का एक नमूना तब देखने को मिला जब गौरी शंकर मंदिर में बने अस्थायी मिशन शक्ति केन्द्र पर जलाभिषेक करने आई 2 महिलाओ के बच्चे बिछड़ गए,सूचना के बाद मिशन शक्ति केन्द्र पर तैनात महिला पुलिस टीम सक्रिय हो गई और तत्काल बच्चे को मंदिर परिसर से खोजबीन कर कुछ ही समय में परिजनों के सौप दिया।अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने मिशन शक्ति टीम को आभार जताया,

Leave a comment