बेलपत्र के पेड़ पर अजगर तो शिवलिंग पर कैसे करें अर्पित..

श्रावण मास में कावरियों और भक्तो का मंदिर और शिवालयो में भारी भीड़ लगी है.इस बीच श्रद्धालुओं में तब हड़कंप मच गया ज़ब बेल पत्र के पेड़ पर अजगर सांप कुंडली मारकर बैठा देखा गया,मामला मझोला के सहकारी चीनी मिल परिसर का जहाँ बेलपत्र के पेड़ पर अजगर बैठा मिला,अजगर को पेड़ पर बैठा देख इलाके में दहशत का माहौल बन गया.मंदिर पर आये महिलाएं और बच्चे उसे देखने के लिए उमड़ पड़े,
आपको बता दें कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार को महिलाएं और बच्चो द्वारा व्रत रखते हुए शिवलिंग पर जल, फल, फूल और बेलपत्र चढ़ाने के लिए सैकड़ो की संख्या में मंदिर पहुचे,पूजा के लिए जब बेलपत्र तोड़ने की कोशिश की तो पहले से अजगर पेड़ पर विराजमान था,जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,वही सूचना के बाद भी वन वभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची,समय से रेसक्यू ना होने कि वजह से आसपास के लोगो में दहशत का माहौला बना हुआ है.हालांकि अजगर से किसी के हताहात होने की सूचना नहीं है,मगर क्षेत्र में ये चर्चा का विषय बना हुआ है.

Leave a comment