प्राथमिक विद्यालय में बच्चो द्वारा काम कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमे बेसिक शिक्षा अधिकारी रौशनी सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी मरोरी को जाँच का आदेश दिया,
आपको बता दें कि वर्षा ऋतू में संचारी रोग प्रभावी है.जिसको लेकर प्रशासन पहले से अलर्ट मोड पर है. ऊपर से मासूम बच्चो से बिना किसी प्रोटेक्शन(हैंड गलप्स)कूड़ा बीनने और ईट हटवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमे शिक्षक की मौजूदगी भी है, बरसात के मौसम में जाहरीले कीट भी सक्रिय रहते है. ऐसे में बच्चो को इसका शिकार भी होने का खतरा बना रहता है. फिलहाल इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी रौशनी सिंह ने सम्बंधित खंड शिक्षा अधिकारी मरोरी ब्लॉक को जाँच के आदेश दिए है,पूरा मामला कंपॉजिट प्राथमिक विद्यालय बेहरी का है.

Leave a comment