ज़मीन पैमाइश के नाम पर वसूले 10हजार रूपये,एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को धर दबोचा,

पीलीभीत के भृष्ट कानूनगो को बरेली की एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया,ये कानूनगो तहसील बीसलपुर क्षेत्र में तैनात था,इसका नाम हरज्ञान सिंह यादव है.भृष्ट कानूनगो ने ज़मीन पैमाइश के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत की मांग की, जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ धर लिया,मामले के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया,
आपको बता दें कि आज बरेली से पीलीभीत आयी एंटी करप्शन की टीम ने राजस्व निरीक्षक(कानूनगो)को उस वक्त रंगे हाथ पकड़ लिया,जब थाना बिलसंडा क्षेत्र के ईंटगांव तिराहे पर एक चाय की दुकान पर 10 हजार रूपये की रिश्वत लिया,एंटी करप्शन टीम ने थाने में मुक़ददमा दर्ज करा दिया है.
दरअसल एक किसान ने बीसलपुर तहसील में ज़मीन पैमाइश के लिए प्रार्थनापत्र दीं,जिसके बाद कानूनगो हरज्ञान सिंह यादव ने जाँच के नाम 10 हजार रूपये की डिमांड कर दीं, कानूनगो को ये जानकारी नहीं थी कि एंटी करप्शन टीम पहले से उसके फिराक में जाल बिछाए बैठी है ,फिर क्या था जैसे हीं किसान ने 10 हजार रूपये कानूनगो को थमाया, टीम ने उसे धार दबोच,
फिलहाल एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है. इस कार्यवाही के बाद पीलीभीत के राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है.

Leave a comment