दोस्त ने नहीं लौटाई उधारी तो घरवालों से छुपाने के लिए बनाई लूट की कहानी, पुलिस ने खोली पोल,

दोस्त को उधार दिए पैसे वापस मांगने पर हो गई मारपीट,परिजनों द्वारा दबाव से बचने के लिए बना दीं लूट की झूठी कहानी,
पीलीभीत की थाना न्यूरिया प्रभारी दिगम्बर सिंह ने फर्जी लूट की कहानी का पर्दाफाश कर दिया,दरअसल मामला थाना न्यूरिया क्षेत्र का है. जहाँ ग्राम भिन्डारा के रहने वाले अर्शदीप ने फर्जी लूट की कहानी बना डाली,बताते चलें कि मझोला क्षेत्र के अर्शदीप ने पुलिस को सूचना दीं कि वह उत्तराखंड के सितारगंज HDFC बैक से 3 लाख रूपये निकालकर वापस घर लौट रहा था उस बीच अज्ञात बिना नम्बर प्लेट पल्सर बाइक पर सवार लुटेरों ने उससे पैसा छीन लिया,सूचना के बाद न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुँची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया,जाँच में आरोप निराधार पाते हुए पुलिस ने फर्जी लूट का खुलासा कर दिया,
आपको बता दें कि शिकायतकर्ता अर्शदीप ने अपने मित्र हरमन निवासी रुद्रपुर,जिला ऊधमसिंह नगर,उत्तराखण्ड को 3 लाख रूपये उधार दिए थे।अर्शदीप द्वारा कई बार पैसे वापस मांगने के बावजूद हरमन ने पैसे वापस नहीं किए।इधर अर्शदीप के परिजनों द्वारा भी पैसे को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। जब अर्शदीप हरमन से पैसे लेने सितारगंज गया, वहां हरमन ने पैसे देने से इनकार करते हुए दोनों में जमकर हाथापाई हो गई,फिलहाल लूट की झूठी कहानी रचने वाले अर्शदीप ने अपनी गलती पुलिस के सामने स्वीकार कर लिया है और पुलिस द्वारा कार्यवाही की तैयारी की जा रही है.

Leave a comment