
सावधान अपनी गाड़ी को सुरक्षित स्थान पर हीं पार्किंग करें,क्योंकि डीजल चोरी गैंग सक्रिय है,आज पुलिस ने इस गैंग के 4 सदस्यों को आखिर पकड़ ही लिया,
पीलीभीत के थाना बरखेड़ा पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले 4 चोरो को अरेस्ट किया है, ये लोगो सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी करते थे,इनके पास से अवैध तमंचा,चाकू और तेल निकालने का सामान सहित एक कार भी बरामद हुआ है, ये लोग थाना पुरनपुर क्षेत्र में लूट की योजना बनाने में वांछित भी चल रहे थे,
दरअसल पीलीभीत एसपी सुकीर्ति माधव ने जिले में सुशासन को लेकर सभी थानाध्यक्ष को गश्त के लिए निर्देशित किया था,इस दौरान बरखेड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में 5अगस्त 2026 को सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी की घटना का खुलासा हुआ,4 चोर सौरभ,अभिषेक,दिनेश और लाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया,इनके पास 60 लीटर डीजल,अवैध तमंचा,चाकू और कार बरामद किया गया है।पुलिस ने 295/2026 धारा 317(2)/317 (5) बीएनएस व 3/4/25 आयुध अधिनियम बनाम सौरभ मुक़ददमा दर्ज किया है,
बताते चलें कि ये पूरी घटना भोपतपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास डंडिया राझे रजवाह के किनारे का है, जहाँ सड़क पर ख़डी गाड़ियों में से डीजल चोरी कर लौट रहे 4 चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग थाना पूरनपुर क्षेत्र में एक थोक किराना व्यापारी के कैश कलेक्शन करने वाले मुनीम से लूट की योजना भी बना रहे थे,इस मामले में भी मुक़ददमा 282/2026 धारा 310(4)/310(5) बीएनएस व 4/9/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त सौरभ भी शामिल है, जिसे पुलिस ने अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार किया है।

Leave a comment