
पीलीभीत में सड़क किनारे गन्ने के खेत में मिला शव,जाँच में जुटी पुलिस,
पीलीभीत के बीसलपुर थाना इलाके में आज एक शव मिलने से हड़कंप मच गया,ये शव बरसिया-खाण्डेपुर मार्ग पर सड़क किनारे गन्ने के खेत में मिला,सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,
बता दें कि बीसलपुर इलाके के बरसिया झंकारी इंटर कॉलेज से खाण्डेपुर जाने वाले मार्ग पर गांव के पूर्व प्रधान बुद्धपाल सिंह के खेत में ये शव मिला,जिसके चेहरे के बल पड़ा हुआ था शव की शिनाख्त पर सुबोध पुत्र सुरेश चन्द्र, निवासी ग्राम खाण्डेपुर, थाना बीसलपुर पाया गया,जिसकी उम्र लगभग 32 वर्ष बताई गई है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,पोस्टमार्टम में शव दो दिन पुराना था और डूबने से मौत हुई थी,पुलिस को पोस्टमार्टम परीक्षण में मृतक सुबोध के शरीर पर बाहरी चोट नहीं मिली है। फिलहाल इस मामले में पुलिस मामले कि जाँच में जुटी हुई है.

Leave a comment