जंगल किनारे इस गांव के लोगो ने शिकार के लिए बिछाया था जाल,पकडे गए ये 4 शिकारी,

टाइगर रिजर्व में खाबड़ लगा रहे 4 शिकारियो को वन विभाग की टीम ने किया अरेस्ट, पर सवाल ये कि जंगल में ये घुसे कैसे,
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत 4 शिकारियो पर कार्यवाही की गई गई, मामला हरीपुर रेंज का है जहाँ ये शिकारी खाबड़(जाल)लगाकर शिकार के फिराक मे थे, इस बीच विभाग की टीम ने इन्हे रंगे हाथ पकड़ लिया,वन इन पर वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है, वन विभाग की दि जानकारी के अनुसार इनके नाम रणजीत राय,असीत ढाली,विद्युत सील,अमित सरकार है और ये लोगो गढ़ चंदिया हजारा बंगाली कॉलोनी के रहने वाले है,
दरअसल ये लोग आज सुबह टाइगर रिजर्व क्षेत्र के हरीपुर रेंज एरिया में वन्यजीव के शिकार के लिए खाबड़ लगाते हुए पकडे गये थे,
बड़ा सवाल ये है कि रिजर्व क्षेत्र में वन विभाग की टीम के चौकसी के बाद आखिर शिकारी या लकड़ी माफिया जंगल में कैसे घुस जाते है.आखिर चौकसी में कमी है या फिर सांठगांठ,फिलहाल पकडे गए सभी आरोपियों पर कार्यवाही के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

Leave a comment