

पीलीभीत में उर्वरक दुकानों पर के छापामारी कि कार्यवाही से खाद माफियाओ में हड़कंप मचा गया, इस दौरान उर्वरकों का भौतिक सत्यापन जिसमे उर्वरक स्टॉकरजिस्टर,बिक्री रजिस्टर सहित अन्य सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।विभाग द्वारा कुल 44 दुकानों की जांच की गयी,जिनमें 10 नमूनें कलेक्ट करते हुए 4 लाइसेंस निलंबित और 2 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
राममिलन सिंह परिहार उप कृषि निदेशक द्वारा पूरनपुर क्षेत्र में 3 नमूने लिए गए।वरुण खाद पेस्टीसाइड से पोटाश,किसान सेवा केंद्र से एसएसपी,नूरी खाद भंडार से एसएसपी और अभिलेख अधूरे मिलने पर पूर्णा खाद भंडार,कृष्णा खाद भंडार और ए.के. एग्रो ट्रेडर्स के लाइसेंस निलंबित की कर्यवाही की गई, जिला कृषि अधिकारी विनीत कुमार ने अमरिया क्षेत्र में मालिक ए.ग्रो. एजेंसी से सल्फर 90 प्रतिशत और मालिक ए.ग्रो. एजेंसी से एमपीपी 00ः52ः34 के सैम्पल लिए गए।वही गुरु रामदास खाद भंडार का लाइसेंस रेट बोर्ड और अभिलेख पूर्ण पूरा ना होने पर निलंबित किया गया। गौरव यादव भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा बीसलपुर क्षेत्र में गंगवार खाद भंडार बरखेड़ा से 2 नमूने लिए गए। सुरेंद्र कुमार वरिष्ठ प्राविधिक सहायक द्वारा शर्मा खाद भंडार कलीनगर से सूक्ष्म पोषक तत्व,गुरु कृपा खाद भंडार कलीनगर से एसएसपी,एग्रो ट्रेडर्स कलीनगर से जिंक का नमूना गृहीत किया गया। नमूनों को परिक्षण के लिए राज्य प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है।नमूनों के रिजल्ट मिलने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत इनपर विभाग द्वारा कार्यवाही की जायेगी, फिलहाल इस छापेमारी और सैम्पल कलेक्ट करने और निलंबन कि कार्यवाही से खाद व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है,

Leave a comment