टाइगर रिजर्व में काट रहा था साल का कीमती पेड़,मौके पर पकड़ा गया चोर,

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पेड़ काटने के आरोपी को वन पुलिस ने अरेस्ट किया है.
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन विभाग कि बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. PTR में सुरक्षा पर बड़ा सवाल ये की जंगल की सुरक्षा के लिए भले ही लाख इंतजाम हो मगर पोचर और लकड़ी माफिया सेंध मार ही देते है.ताज़ा मामला माला रेंज का है. जहाँ से एक लकड़ी चोर को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है.इस का नाम भूपराम बताया जा रहा है. और ढाकिया केसरपुर गांव का रहने वाला है, वन विभाग द्वारा दि गई जानकारी के अनुसार ये साल का पेड़ काट रहा था, फिलहाल विभागीय टीम उसे पकड़कर कार्यवाही की तैयारी में तैयारी में जुट गई है.
आपको बता दें कि वर्ष 2014 से पूर्व वन प्रभाग और वन निगम के रुप में ये जंगल था. तो 2014 के बाद इसे टाइगर रिजर्व घोषित कियावग्या. लाख इंतजाम के बावजूद वन्य जीव और वन की सुरक्षा में वन विभाग की लाख कोशिशे नाकाम हो गई, आये दिन वन्य जीव -मानव संघर्ष में दर्जनों जाने जा चुकी है तो वन्यजीव की सुरक्षा में ये शिकारी और वन माफिया सेंध लगाते रहते है. फिलहाल इस लकड़ी चोर को पकड़ने के बाद विभाग में हड़कम मच गया है.

Leave a comment