

पीलीभीत में सगे दामाद ने सास की हत्या करके भूसे की ढेर में जला दिया,पुलिस शिकायत के बाद मुक़ददमा दर्ज कर जाँच में जुट गई है,
दामाद और सास का रिश्ता मां और बेटे का माना जाता है, मगर यहाँ इस रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है, जी हाँ मामला जनपद के अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जिठनियां का है.जहाँ सगे दामाद ने अपनी सास की हत्या करके लाश को भूसे के ढेर में जला दिया,शिकायत पर पुलिस महेन्द्र(दामाद) के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
बताते चलें कि वृद्धा की हत्या के बाद उसके बेटे सुरेश द्वारा दी गई पुलिस को शिकायत में बताया,कि उसकी मां मोहन देई उम्र 65 वर्ष की है, और उसके पिता नत्थूलाल की 6 साल पहले मौत हो गई थी,उसके उपरांत परिवार में उनके 2 बेटे है,वर्तमान में एक बेटा सुरेश जोकि अलग रहता है और दूसरा बेटा माखनलाल अपनी मां के साथ रहता था। जानकारी के अनुसार बीते 31 जुलाई को ये घटना हुई, जिसमें लिप्त आरोपी महेन्द्र के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जाँच शरू कर दी है और गिरफ़्तारी के लिए लगातार दबिश भी दी,
आरोप है कि वृद्धा मोहन देई की हत्या करके भूसे के ढेर में जला दिया गया,इसका आरोप सगे दामाद पर लगा है.कारण जानकर आप हैरान हो जायेंगे, दरअसल मृतका अपनी बेटी को अपने पास रखती थी, बुलाने के बावजूद उसको ससुराल नहीं भेजती थी, जिस कारण नाराज दामाद महेन्द्र ने अपनी सास की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए उसको भूसे की ढेर में जला दिया, राख की ढेर में वृद्धा के अवशेष बरामद हुए है जिसके आधार पर पुलिस मामले कि जाँच में जुट वै है.अवशेष में हाथ के 3 मिले है जिससे परिजनों ने मोहन देई की पहचान हुई।पुलिस ने राख से मिले अस्थि अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।मृतका के बड़े बेटे सुरेश ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा महेंद्र ने उसकी मां की हत्या करके शव को भूसे के ढेर में जला दिया,ताकि पुलिस को सबूत ना मिल सके, फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी नताशा गोयल ने बताया,कि मौके से बरामद हड्डियों समेत अन्य अवशेषों को डीएनए परीक्षण के लिए भेजा गया है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा,कि बरामद अवशेष किसके हैं और मौत का वास्तविक कारण क्या है। सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।
Co सदर —नताशा गोयल (आईपीएस)

Leave a comment