


स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आज स्तनपान रोल प्ले का आयोजन हुआ,
विश्व स्तनपान सप्ताह के मौके पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बाल रोग विभाग द्वारा माताओं के स्तनपान का महत्व बताते हुए महिलाओ को जागरूक किया गया,स्तनपान एवं शिशु स्वास्थ्य विषय पर रोल प्ले का भी आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम में बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ.सुमित सचान द्वारा रोल प्ले कर स्तनपान से जुड़ी सामाजिक और पारिवारिक अफवाहों को वैज्ञानिक समाधान के रुप में जानकारी दी,इस रोल प्ले में जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करना तथा शिशु को 6महीने तक केवल मां का दूध देना बच्चे के लिए पोषण,विकास एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।मां के पहले पीले गाढ़े दूध कोलोस्ट्रम को शिशु के लिए अत्यंत लाभकारी बताया गया है,किसी भी स्थिति में न फेंके जाने का सभी महिलाओ को संदेश दिया,
विभाग द्वारा रोल प्ले में शामिल प्रतिभागियो के नाम और रोल….मॉनिटर के रुप में डॉ. मो.आजाद,सूत्रधार थे डॉ.अमित कुमार,माता के रुप में डॉ. अदिति,पिता बने थे डॉ.अनुराग और सास का रोल डॉ. उपाध्याय ने निभाया,
इस रोल प्ले के माध्यम से नवजात के जन्म के बाद परिवार के सभी सदस्यों की सकारात्मक भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है ये बताया गया,विशेष रूप से परिवार को मां को स्तनपान कराने में सहयोग एवं प्रोत्साहन देना मुख्य था,
बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित सचान ने कहा कि स्तनपान शिशु के स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव है।जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से माताओं एवं परिवारों को वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराकर स्तनपान की दर में सुधार किया जा सकता है।
कार्यक्रम में मुख्य भूमिका में उपप्राचार्य डॉ अरुण सिंह रहेऔर कार्यक्रम में शामिल 30 माताएँ अपने नवजात बच्चों के साथ रहकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया,

Leave a comment