


पीलीभीत के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली,देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर,
*हर घर तिरंगा अभियान–2026* के अंतर्गत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आज निकाली गई तिरंगा रैली,ये रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर बाहर नेशनल हाइवे तक निकाली गई। रैली में MBBS छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमे खुद बनाया हुआ तिरंगा पोस्टर एवं तिरंगा झंडे लहराये,हाथों में राष्ट्रभक्ति नारों के साथ देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
महाविद्यालय में रैली के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और देशभक्ति नारों से आसपास का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस तिरंगा रैली में छात्र-छात्राओं के साथ सभी विभागों के संकाय सदस्यों,सीनियर रेजिडेंट्स तथा जूनियर रेजिडेंट्स ने भी सहभागिता की।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार,सामुदायिक चिकित्सा विभाग से डॉ.अरुण सिंह,डॉ. हुमा खान,डॉ. पूजा सिंदवानी,डॉ. वर्तिका एवं डॉ. कौस्तव हलदर तथा एनाटॉमी विभाग से डॉ.अर्चना सिंह,डॉ. फरीद,डॉ. मनीषा सहित अन्य चिकित्सकों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

Leave a comment