सरकारी मकान से जेल तक का रास्ता,पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल,वीडियो वायरल…

पीलीभीत में विशेष समुदाय के युवक ने सरकारी मकान दिलाने के नाम पर हिंदू महिला का किया शारीरिक शोषण,मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल,
पीलीभीत में सरकारी आवास दिलाने के नाम पर महिला के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है, जी हाँ मामला थाना बरखेड़ा क्षेत्र के नगरा चौराहे का है. जहाँ एक निर्माणाधीन मकान में एक महिला और विशेष समुदाय के युवक की मौजूदगी की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ की,बरखेड़ा के थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन मकान में एक हिंदू महिला के साथ मुस्लिम समुदाय का युवक मिले, आरोपी एक राजमिस्त्री है,आरोपी का नाम सगीर पुत्र नजीर है, ये थाना घूँघच्याई का रहने वाला है और बरखेड़ा थाना इलाके में मकान बनाने का काम करता था,महिला के सम्पर्क में आने के बाद उसे सरकारी मकान दिलाने का प्रलोभन देता रहा,महिला को झांसा दिलाने में कामयाब आरोपी ने उसे निर्माणाधीन माकन में बुलाया और उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाने का मामला उजागर हुआ,फिलहाल पुलिस ने आरोपी सगीर पर मुक़ददमा संख्या 300/26 धारा 64/1 के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है.

आपको बता दें कि मौके पर
मौजूद स्थानीय व्यक्ति द्वारा पूरे मामले
का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया
पर वायरल कर दिया गया।

Leave a comment