ईलाज में लापरवाही तो ईलाज का अभाव,दोनों मामलो में 2 महिलाओ ने गँवाई जान,अब धन्वंतरि अस्पताल का OT सील,

पेशे से डॉक्टर को भगवान तो अस्पताल को मंदिर का दर्जा दिया गया है. मगर आज इसका मज़ाक बनाने वाले लोगो से परेशान पीड़ित परिजनो ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया,ताज़ा मामला पीलीभीत में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के महेशचंद्र अस्पताल में ईलाज के अभाव में महिला की मौत हो गई है.परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, फिलहाल सूचना के बाद पुलिस महेश चंद्र अस्पताल पहुंच गई है.इससे पूर्व 3 अगस्त को धन्वंतरि अस्पताल में महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गई थी,
पीलीभीत के नगर कोतवाली इलाके के 2 अस्पतालो में 9 दिन के भीतर 2 महिलाओ की मौत होने का मामला सामने आया है,जिसमे परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा,बात धन्वंतरि अस्पताल की करें तो महिला ममता अवस्थी के हाथ में फ्रेक्चर था, जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो जाती है, परिजनों ने आरोप लगाते हुए आज कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शक करते हुए अस्पताल सील करने और आरोपी डॉक्टर अक्षत पांडे पर कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे है.तो वही आज 10 अगस्त को थाना सुनगढ़ी इलाके के ग्राम बिलगंवा निवासी गंगा देवी उम्र 60 वर्ष की नगर में स्थित महेश चंद्र अस्पताल में मौत हो जाती है.मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर और स्टॉफ की लापरवाही मानते हुए कार्यवाही की मांग कर रहे थे,
आपको बता दें की धन्वंतरि अस्पताल पर कार्यवाही को लेकर आज मृतका ममता अवस्थी के परिजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया. जिसमे मौके पर पहुंची पुलिस ने तेल से भरा जरिकेन छीन लिया, मामला डीएम कार्यालय के सामने का है, इस पूरे मामले में सीएमओ डॉ बीसी पंत द्वारा जाँच टीम गठित कर दी गई है.प्रशासन ने जाँच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की बात कही है, फिलहाल ADM प्रसून द्विवेदी ने कार्यवाही का आश्वाशन देकर मामला शांत करा दिया था,

आज शाम तक की कार्यवाही में धन्वंतरि अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर सील कर दिया गया है..

Leave a comment