घटना से पहले पहुंची पुलिस, डीएम कार्यालय पर हो सकती थी बड़ी घटना,

डीएम कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास,पुलिस ने समय रहते छीना.
पीलीभीत में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत का मामला, आज धरने पर बैठे परिजन और रिश्तेदारो ने अस्पताल सील करने की मांग कर दिया धरना,
पीलीभीत के धन्वन्तरि हॉस्पिटल में महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी,लापरवाही को लेकर अब डीएम कार्यालय में परिजनों ने आत्मदाह का प्रयास किया, मौके पर पहुंचगी पुलिस की टीम ने पेट्रोल की शीशी छीन कर अपने कब्जे में ले लिया,
आपको बता दें कि पीलीभीत की नगर कोतवाली इलाके में गांधी स्टेडियम रोड स्थित धनवंतरी अस्पताल में ऑपरेशन कराने गई महिला 53 वर्षीय ममता अवस्थी की संदिग्ध मौत हो गई, महिला हाथ के फ्रेक्चर का ऑपरेशन कराने गई थी,महिला नगर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती की रहने वाली थी,ऑपरेधन में लापरवाह डॉक्टर अक्षत पांडे राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है.धनवंतरी अस्पताल में जांच के बाद आरोपी डॉक्टर ने पहले तो ऑपरेशन की सलाह दी और फिर बीते 3 अगस्त की रात में पूनम अवस्थी का ऑपरेशन किया गया,परिजनों की मानें पहले तो सामान्य स्थिति बताई गई और उसके बाद टाल मटोल करते नजर आये,परिजनों ने ऑपरेशन थिएटर में जाकर देखा तो ममता अवस्थी की मौत हो चुकी थी,
सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,
आज कलेक्ट्रेट में हाथ के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत मामले में परिजन आत्मदाह करने पहुंचे डीएम कार्यालय पहुचे थे,आत्मदाह के प्रयास के दौरान पुलिस और पीड़ित पक्ष में जमकर झड़प हुई,पीड़ित पक्ष के हाथ में पेट्रोल की शीशी छीनकर पुलिसकर्मी ने उसे बमुश्किल बचाया,वही परिजनों ने आरोपी डॉक्टर को जेल भेजनें और धन्वंतरि अस्पताल को सीज करने की मांग करने लगे,जिलाधिकारी, सीएमओ और भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर मौजूद रहे,फिलहाल डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कार्यवाही का आश्वासन देकर धरना शांत करा दिया है.

Leave a comment