ऑनलाइन गैबलिंग गेम के जरिये ये कराते थे सट्टेबाजी,STF ने अरेस्ट कर किया भंडाफोड़,

यूपी एसटीएफ ने ताबड़तोड़ कार्यवाही की ,जिसमे ऑनलाइन गैंबलिंग गैंग का किया भंडाफोड़ किया है,ऑनलाइन गैंबलिंग कराने वाले गैंग के 4 सक्रिय सदस्यों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है..

प्रयागराज के यमुनानगर से एसटीएफ ने चारों सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है,इनमे बृजेश कुमार सिंह उर्फ टीटू,अभिषेक कुमार,प्रिंस कुमार उर्फ गौतम और नितेश प्रधान शामिल है,गिरफ्तार अभियुक्त कूटरचित दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग कर ऑनलाइन गैंबलिंग कराते थे,अभियुक्तों के कब्जे से एक लैपटॉप,एक टैबलेट,आठ मोबाइल फोन,33 सिम कार्ड,10 यूपीआई क्यूआर कोड स्टीकर,आधार कार्ड,क्रेडिट कार्ड,23 हजार नकद रुपए व अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं,एसटीएफ ने बृजेश कुमार सिंह उर्फ टीटू के मुर्गी फार्म के पूर्वी भाग वहद ग्राम मिश्रपुर मेजा से गिरफ्तार किया,एसटीएफ सीओ शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया,गिरफ्तार अभियुक्त गेमिंग वेबसाइट rolexpanel.win पर सट्टेबाजी का अवैध कार्य करते थे,ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से की गई कमाई ये लोगो आपस में बांट लेते थे,गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली मेजा में गैंबलिंग एक्ट हुआ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है,

Leave a comment