

पीलीभीत के बीसलपुर एक शिशु मंदिर में बच्चों पर टीन शेड गिरने का मामला सामने आया है जिसमे कुछ स्कूली बच्चे घायलहुए है, सूचना के बाद बीसलपुर sdm नागेंद्र पाण्डेय टीम के साथ मौके पर पहुचे और मौके का जायजा लिया,मामला 11अगस्त दिन मंगलवार को 11 बजे दिन का है
दरअसल बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम अमृताखास में स्थित बालकराम सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय की जर्जर दीवार ढहने से टीन शेड स्कूली बच्चो पर गिर गया,नीचे बैठे स्कूली बच्चे उसके नीचे दब गए,टीन शेड में बैठे 2 शिक्षिका साक्षी और चंचल के साथ साथ स्कूली बच्चे उपासना 9 वर्ष,दिव्यांशी 7वर्ष,अभय प्रताप 9वर्ष,ऋतिक 9वर्ष,सार्थक 8वर्ष और यश 5 वर्ष घायल हो गए, सूचना के बाद मौके पर पहुचे sdm नागेंद्र पांडे ने पुलिस और राजस्व टीम के साथ बच्चो को CHC में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बच्चो को घर भेजा जा चूका है.
इस पूरे मामले में sdm नागेंद्र पांडे ने कार्यवाही करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.तो दूसरी ओर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ हर्षित शर्मा ने भी बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजकर सम्बंधित विद्यालय की यू डायस संख्या 09210302112 को निरस्त करने की बात कही है.प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद शिक्षा विभाग और विद्यालयों में हड़कंप मच गया है.

Leave a comment