


शिवम् उर्फ़ सर्वजीत 👆(मृतक )
पीलीभीत में पप्पू गुप्ता हत्या कांड मामले में अब नगर मजिस्ट्रेट P.L. मौर्य करेंगे जाँच,जिसमे इस घटना कि जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति या गवाह को 12 अगस्त से लेकर 19 अगस्त 2026 तक न्यायालय में आनव का वक्त निर्धारित किया गया है.
दरअसल बीते 27 जून को थाना बिलसंडा क्षेत्र में व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्या कांड में मुख्यरोपी शिवम् उर्फ़ सर्वजीत की मौत के बाद अब सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्य की मजिस्ट्रीयल जाँच में गवाही के लिए निर्धारित तारीख़ दी गई है,मजिस्ट्रीयल जाँच में 7 दिन के भीतर 27जून को हुई घटना चेकिंग-फायरिंग-एनकाउंटर और मौत से जुड़े किसी भी सबूत एवं तथ्य को रखने को 7 दिन का समय रखा है.
आपको बता दें कि 29 जून को पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव द्वारा जिला मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र सिंह को भेजे गए पत्र में लिए 27 जून 2026 की घटना की जानकारी दी गई. जिसमे बताया गया कि रात 10 बजे मोटरसाइकिल सवार 2 लोगो को चेकिंग अभियान में पुलिस ने रोकने का प्रयास किया,मगर उसने शिवम् व उसके साथी द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई,उसके पुलिस की फायरिंग के बाद आरोपी जंगल में भाग गया,शिवम् को जिला अस्पताल लाया गया. जहाँ चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया,इस मामले में बीते 9जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक इस घटना से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत करने का समय दिया गया, मगर किसी के न पहुंचने कि स्थिति में अब नगर मजिस्ट्रेट ने 7 दिन का वक्त निर्धारित किया है.
बताते चले कि बिलसडा के व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्यरोपी शिवम उर्फ सर्वजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर किया गया था,शिवम ने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी पप्पू गुप्ता की हत्या को अंजाम दिया था,इस प्रकरण में DIG रैंज अजय साहनी के निर्देश पर एसपी सुकीर्ति माधव ने 20 टीमें गठन की थी,मुठभेड़ के दौरान शिवम के कब्जे से मिली सेमीऑटोमेटिक गन,तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ था,इस मुठभेड़ में 2 सिपाहियों को भी गोली लगी थी,ADG जोन रमित शर्मा ने शूटर शिवम को जिंदा या मुर्दा पकड़ने वाले के लिए 1लाख का ईनाम भी घोषित किया था,इससे पूर्व में भी शिवम के खिलाफ हत्या,गैंगस्टर समेत 1 दर्जन केस दर्ज थे,

Leave a comment