पीलीभीत में भीषण टक्कर से बाइक सवार दो युवको की मौत हो गई. मामला थाना गजरौला क्षेत्र के गढ़ा जंगल का है.जहाँ देर रात ये सड़क हादसा हुआ,मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.दोनों युवको के नाम विकास कुमार 23 वर्ष और विशाल 26 थे,
दरअसल मामला थाना गजरौला क्षेत्र के गढ़ा जंगल का है. जहाँ दोनों युवक थाना माधौटांडा क्षेत्र के जमुनिया खास गांव के रहने वाले दोनों युवकों के दुर्घटना की सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस और CO सिटी अमरनाथ वर्मा मौके पर पहुंचे,दोनों घायलों को एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल पीलीभीत भेजा गया,जहां डॉक्टरों ने दोनों मृत घोषित कर दिया,वही पुलिस टक्कर के बाद टूटी नंबर प्लेट ट्रक की तलाश में जुट गई हैऔर टोल पर cctv और डिटेल के जरिए संदिग्ध ट्रक की तलाश जारी है,दूसरी ओर मृतक परिजनों में कोहराम बना हुआ है.
इस पूरे मामले में co सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि दुर्घटना के सही वजह की जाँच जारी है,आरोपी और गाड़ी मिलते हीं कार्यवाही की जाएगी,

Leave a comment