
पीलीभीत में पेड़ पर लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया,खेत में पहुचे किसानो ने पॉपुलर के पेड़ पर लटका हुआ शव देखा तो पुलिस को दीं सूचना,मामला थाना न्यूरिया क्षेत्र का है.
पीलीभीत के थाना न्यूरिया के करीम नगर में एक पापुलर के पेड़ पर शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया,खेत में काम करने गए किसानो ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,मृतक का नाम वेदप्रकाश उम्र 50 वर्ष बताया जा रहा है और ग्राम करीमगंज गांव का रहने वाला था, पुलिस को मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला।जिसमें मृतक ने अपनी पत्नी एवं भाई को अपनी मौत का जिम्मेदार माना है।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

Leave a comment