

पीलीभीत में अनियंत्रित बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो कावड़िये घायल,सीएचसी पूरनपुर से जिला अस्पताल रेफर,
पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के खुटार-आसाम हाईवे पर गढ़वाखेड़ा क्षेत्र में बाइकसवार दो कावडियों को अनियंत्रित बस ने टक्कर मार दी ।जिस में दोनों कावड़िये घायल हों गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नें दोनों घायल कावड़ियों को पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया,जहाँ हालत गंभीर होने पर धीरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है,
आपको बताये कि पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निवासी धीरज 25 वर्ष अपने साथी सरनजीत निवासी महौलिया थाना बंडा जनपद शाहजहाँपुर के साथ गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक करके वापस घऱ लौट रहे थे.इसी बीच ये दुर्घटना हुई अस्पताल में साथी कावड़िइयो की भीड़ लग गई.

Leave a comment