पीलीभीत की इस संस्था को गौसेवा का मिला लाभ,नैनो ने तय किया एजेंडा..

पीलीभीत के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,👆

नैनो वर्ष प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिया गया चेक.👆

पीलीभीत में देवीपुरा गौशाला के लिए वरदान साबित हुआ नैनो,गौ उत्पाद पर 25 रूपये का होगा लाभ,नैनो अब तक देवीपुरा गौशाला को दे चुकी है 2.25लाख रूपये लाभ,
पीलीभीत के मरोरी ब्लॉक क्षेत्र स्थित देवीपुरा गौशाला में गाय के दूध,पेशाब,गोबर,दही और घी के उत्पादन पर अब 25 रूपये का प्रॉफिट मिलेगा,देवीपुरा गौशाला को संचालन करने वाली (NGO) देवीपुरा सोशल हैरिटेज को बड़ी जिम्मेदारी मिली है.गौसेवा के साथ साथ गौवंश के लिए चारा एवं मूलभूत सुविधाओं को वहन करने के लिए अब राजस्थान की एक कम्पनी नैनो वर्ष प्राइवेट लिमिटेड ने जिम्मा उठाया है.नैनोवर्ष और देवीपुरा गौशाला का संचालन करने वाली संस्था सोशल हैरिटेज के मध्य एक एग्रीमेंट(BY BACK )के अनुसार गौशाला में उत्पादित गोबर,पेशाब,दही,दूध और घी नैनोवर्ष 25 रूपये प्रति लीटर/ किलो खरीदेगी,
आपको बता दें कि 21अप्रैल 2026 को राजस्थान के जयपुर की कम्पनी नैनोवर्ष प्राइवेट लिमिटेड और पीलीभीत के देवीपुरा सोशल हैरिटेज के बीच समझौतानामा हुआ,नैनो वर्ष के (सीईओ)सत्यप्रकाश वर्मा हैजिन्होंने अब तक गौ उत्पाद क्रय कर देवीपुरा की इस संस्था को 2लाख 25 हजार रूपये का भुगतान कर चुके है.दरअसल गौशाला से नैनोवर्ष 5 रूपये किलो गोबर खरीदेगी और 5 रूपये ली.पेशाब,जिसके बाद उसे ऑर्गेनिक फर्टीलाइजर के रुप में तैयार करके उसे बाजार में बेचने का काम करेंगी,विक्रय दर के अनुसार प्रति किलो पर होने वाले लाभ में 25 रूपये प्रति किलो या लीटर में देवीपुरा गौशाला की इस संस्था को लाभ के रुप में देगी,
“”अब हो गया ना आम का आम और गुठलीयों के दाम,””

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार त्यागी ने बताया कि नैनो वर्ष और देवीपुरा सोशल हैरिटेज लिमिटेड के बीच समझौता नामा के बाद गौवंश के संरक्षण और रख रखाव को बढ़ावा मिलेगा,साथ हीं जिला पीलीभीत के उत्पाद को एक नये नाम से जाना जायेगा..

Leave a comment