

पीलीभीत के बिलसंडा में 7 बच्चो को बालश्रम से मुक्त कराया गया,
पीलीभीत के जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी और श्रम प्रवर्तन अधिकारी भूरेलाल की संयुक्त टीम ने बिलसंडा में अभियन चलाकर 4 दुकानों से 7 बच्चो को बाल श्रम से मुक्त कराया है,जिसमे मेडिकल स्टोर,किराना स्टोर,कपड़े की दुकान,स्टील वर्क्स आदि पर काम करते हुए पाए गए, विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए चारो प्रतिष्ठानों के मालिकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उच्चाधिकारियो को रिपोर्ट भेजी है,साथ हीं सभी बच्चो को बाल कल्याण समिति में वर्चुअल काउंसलिंग की गई, बाल कल्याण समिति द्वारा सभी बच्चों के परिजनों को भविष्य में बाल श्रम न कराने की हिदायत देते हुए परिजनों को सुपुर्द किया गया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया,कि बाल श्रम (निषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 के अंतर्गत दोषी पाए जाने वाले सभी दुकान स्वामियों के खिलाफ 1 वर्ष तक की सजा तथा 50000 रूपए तक का जुर्माना या फिर दोनों से दण्डित किया जा सकता है। इस संयुक्त अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह,थाना एचटी प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह तथा थाना बिलसंडा पुलिस मौजूद रहे।

Leave a comment