एक तरफ पूरा देश 80वां 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियो में जुटा है तो दूसरी ओर पीलीभीत कलेक्ट्रेट में सजावट ने लोगो का मन मोह लिया, आकर्षण का केंद्र बना ये कलेक्ट्रेट के भवन सजावट की सराहना की जा रही है.
आपको बता दें कि पूरा देश 15 अगस्त 2026 की धूमधाम तरीके से तैयारियो में जुट गया है.दिन शनिवार को मनाये जाने वाले इस पर्व में हर ओर तिरंगा हीं तिरंगा देखने को मिल रहा है. ब्रिटिश शासन के अंत की ये 79वीं वर्षगांठ है.साथ ही पूर्ण रुप से देश की स्वतंत्रता का प्रतीक भी है।देश के साथ-साथ पीलीभीत कलेक्ट्रेट,पुलिस लाईन,मेडिकल कॉलेज एवं अन्य सभी विभागो में “वंदे मातरम” की गूंज सुनाई दे रही है|
देश की राजधानी नई दिल्ली के लालकिले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ध्वजारोहण कर देशवासियो को सम्बोधन करेंगे तो दूसरी ओर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ में ध्वजारोहण कर प्रदेश वासियो को संबोधित करेंगे,.
पीलीभीत के अपरजिलाधिकारी प्रसून द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसमे भवन तिरंगे झालरों से सराबोर है,जोकि पूरे जिले के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.कल दिन शनिवार को हर वर्ष की तरह पीलीभीत पुलिस लाईन में ध्वजारोहण कर पुलिस जवानो द्वारा सलामी दी जाएगी.इसमें मुख्यतः डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा,CDO सतीश प्रसाद मिश्र,ADM प्रसून द्विवेदी, ADM न्यायिक रौशनी यादव सहित जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे,

Leave a comment