
पीलीभीत पुलिस ने चोरी की 3 मोटर साइकिल सहित चोर को पकड़ा,आजकल चर्चा में है बरखेड़ा थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार,
पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक ने जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर वांछित और वारण्टीयों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया है.इस अभियान में बरखेड़ा पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट मोटरसाइकिल मिला,पुलिस टीम ने उसे रोककर मोटरसाइकिल के कागजात मांगे,जिस पर वह कोई कागजात नहीं दिखा सका,जाँच में पता चला कि मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस नं0 UP 26AA 3811 थाना बरखेड़ा पर पंजीकृत केस संख्या 284/2026 धारा 303(2) बीएनएस चोरी दर्ज थी,कार्यवाही करते हुए आरोपी अभिषेक पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम आजमपुर बरखेड़ा, थाना बिलसंडा, जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया।इसके पास से 2 और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई. जिसमे हीरो स्प्लेण्डर प्लस UP 26K 8303 एवं UP 26AK 5409 शामिल है,थाना सुनगढ़ी पर ये 398/2026 और 386/2026 धारा 303 (2) बीएनएस केस दर्ज मिला। अब बरामदगी के आधार पर पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस की कार्यवाही की है।आरोपी अभिषेक ग्राम-आजमपुर बरखेड़ा थाना बिलसण्डा का रहने वाला है.

Leave a comment