पीलीभीत के मझोला कस्बे में स्थित एक डेंटल क्लिनिक में अजगर सांप दिखने से हड़कंप मच गया,आनन फ़ानन में स्थानीय द्वारा वन विभग की टीम को सूचित किया गया.क्लिनिक के काउंटर के बीच अजगर को रेसक्यू करने में घंटो लग गए,तब तक बाजार के व्यापारियों और राहगीरो का ताँता लग गया.
दी गई जानकारी के अनुसार न्यूरिया थाना इलके के मझोला पुलिस चौकी से कुछ ही दुरी पर स्थित दिवाकर डेंटल क्लिनिक पर डॉक्टर दिवाकर ने सुबह शटर खोला तो उनके होश उड़ गए, विशालकाय लगभग 7 फिट का अजगर सांप दुकान के अंदर उनके सामने पड़ा हुआ मिला, उसे देखकर आसपास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई.उसे देखने वालों का ताँता लग गया,सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटो मशक्क़त के बाद रेसक्यू कर सके,
दरअसल उत्तराखंड सिचाई विभाग की माइनर मझोला नगर पंचायत और बाजार से होते हुए फिर खटीमा स्थित मझोला गांव की तरफ निकाल जाती है.यही जरिया है बाजार में इसी माइनर से होते हुए बाजार में अक्सर दिखाई देते रहते है.इससे पूर्व में भी मगरमच्छ के निकलने की वन विभाग को सूचना मिल चुकी है. आपको बता दें बरसात के मौसम में वन्यजीव नदी नालो के जरिये रिहायाशी इलाके की ओर आ जाते है और दराज या नालियों के जरिये प्रतिष्ठान और घरों में प्रवेश कर जाते है.

Leave a comment