
यूपी में पीलीभीत के साथ साथ अमेठी,बहराइच,बाराबंकी,बरेली,कानपुर नगर,लखीमपुर खीरी,मुरादाबाद,प्रतापगढ़,रायबरेली,रामपुर,श्रावस्ती,सीतापुर में अब ऑरेंज अलर्ट हुआ है.अगले 24 घंटे में गर्जना के साथ भारी बरसात की संभावना जताई जा रही है.मौसम विभाग द्वारा संचलित सचेत ऐप के माध्यम से ये जानकारी दी गई है.
आपको बता दें कि मौसम विभाग द्वारा जानकारी के अनुसार निचले क्षोभमंडल में उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी-पूर्वी भाग पर बने अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरणों के साथ मानसूनी द्रोणी का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर में हिमालय की तराई की तरफ खिसककर अमृतसर,चंडीगढ़,देहरादून,बरेली,सुल्तानपुर,डाल्टनगंज,जमशेदपुर होते हुए उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जाने से प्रदेश में सुदृढ़ मानसूनी प्रवाह और उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी एवं संलग्न पश्चिम बंगाल,उत्तरी उड़ीसा तट पर बने दबाव क्षेत्र के अगले 12 घण्टों में उत्तरी-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए अवदाब के रूप में घनीभूत होने की संभावना के दृष्टिगत प्रादेशिक मानसूनी सक्रियता की वजह से अगले 48 घण्टों तक प्रदेश में भारी बरसात की संभावना बनी हुई है.ये संभावना 19 अगस्त तक बना रहेगा,

Leave a comment