सिख समाज के साथ SP सुकीर्ति माधव ने कावड़ियों को परोसा लंगर,हर-हर महादेव के साथ बरसाए पुष्प.

सिख समाज की तरफ से कांवड़ियों और सुरक्षा में मुस्तैद पुलिकार्मियों के लिए लंगर का आयोजन किया गया,गुरुद्वारा की इस सेवा में एसपी सुकीर्ति माधव ने बंटाया हाथ,फूल बरसा कर लगाए हर हर महादेव के जयकारे,
पीलीभीत के एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर श्रावण मास के तीसरे सोमवार से पहले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था को देखते हुए जिले में भारी संख्या में पुलिस बल और ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।आज पीलीभीत-बरेली सीमा पर स्थित शाही पुलिस चौकी पर पुलिस सहायता केन्द्र और कांवड़ मार्ग का एसपी ने निरीक्षण किया,साथ हीं कांवड़ियों के लिए अंधेरे रास्तो में लाइटिंग की व्यवस्था भी कराई गई है।
बता दें कि कांवड़ियों की सेवा के लिए सिख समाज ने लंगर का आयोजन किया,गुरुद्वारा की ओर से लंगर के इस कार्यक्रम में एसपी सुकीर्ति माधव ने अपने हाथ से कांवड़ियों को जलपान और भोजन कराया,यही नहीं कावड़ियों पर फूलो की बरसात भी की गई.
लंगर आयोजन में एसपी सुकीर्ति माधव,ASP विक्रम दहिया,सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नताशा गोयल मौजूद रहे।

Leave a comment