तीसरा सोमवार- सहकारिता विभाग ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर किया फल वितरण.

श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर कावड़ियों का जत्था जलाभिषेक के लिए शिवालायो की तरफ बढ़ रहा है.वही सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक सहकारिता इंदु सिंह ने भी कावड़ियों की सेवा का जिम्मा उठाया है. इंदु सिंह के निर्देश पर एम पैक्स जोगीठेर और एम पैक्स जसौली दीवाली ने शिवभक्त कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर जलपान कराया है,सहकारिता विभाग द्वारा शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा और जलपान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारी संदीप कुमार वर्मा बरखेड़ा,सहायक विकास अधिकारी बीसलपुर के आलावा बरखेड़ा के शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक पवन कुमार,सचिव भरत गंगवार,सचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम लोगो ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर फल वितरण किया,…

Leave a comment