एलिम्को क़ी तरफ से पीलीभीत में बाँटे गए 19 निःशुल्क हाइटेक ट्राइसाईकिल,जितिन प्रसाद ने किया वर्चुअल उद्घाटन..

पीलीभीत में भारत सरकार क़ी एडिप योजना एवं राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों को एलिम्को क़ी तरफ से आज निःशुल्क 19 मोराइज़ड ट्राईसाईकिल बांटा गया,ये कार्यक्रम जिला अस्पताल परिसर में स्थित एक भवन में किया गया,जोकि पूर्व में आयुषसेंटर था,इस कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन पीलीभीत के सांसद(वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय)जितिन प्रसाद ने किया,
लक्ष्य ====विभाग द्वारा पीलीभीत में 2,202 लाभार्थियों को मोटराइज़ड ट्राईसाईकिल के लिए चिन्हित किया गया है.तो 11280 लोगो को सहायक उपकरण के लिए चिन्हित किया गया,परिक्षण शिविर लगाकर किये जायेंगे तथा उपकरण पात्रता के अनुसार वितरित होंगे, इस परिक्षण शिविर में 1791 वरिष्ठ नागरिकों,411 दिव्यांगजनो कुल 2202 लाभार्थियों को अनुमानतः 2करोड़ 26 लाख क़ी लागत के तथा 11,280 सहायक उपकारणों के लिए चिन्हित किया गया है.जोकि जिले के ब्लॉक वार शिविर का आयोजन कर इन उपकारणों को बांटा जायेगा,
इस कार्यक्रम में पीलीभीत के डीएम ज्ञानेंद्र सिंह,CDO सतीश प्रसाद मिश्र,मेडिकल कालेज के प्राचार्य अमित कुमार,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसपी सिंह ,जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मौजूद रहे,वही जनप्रतिनिधियों में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य,बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानन्द,पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा सहित तमाम लोगो शामिल थे,
एलिम्को ===भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम(एलिम्को)कानपुर, उत्तरप्रदेश.. इसके वरिष्ठ प्रबंधक विकास शर्मा तथा प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा भी इस कार्यकम मेंमुख्य रुप से उपस्थित रहे.

Leave a comment