
अवैध प्रेम संबंध में बेवफाई का विरोध करना ट्रक ड्राइवर को पड़ा महंगा,चलते ट्रक में रॉड से हत्या करके डीजल डालकर प्रेमी को किया आग के हवाले,पुरनपुर पुलिस ने हत्या का किया खुलासा,
पीलीभीत के थाना पूरनपुर पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारी प्रेमिका को अरेस्ट कर लिया है.महिला के पास हत्या में इस्तेमाल लोहे क़ी रॉड और डीजल कैन भी बरामद हुई है.दरअसल बीते 10 जुलाई को पूरनपुर रोड असम हाइवे स्थित बड़ी नहर गुरुद्वारा धन्ना बाबा के पास एक ट्रक नम्बर JH02K9750 में आग लगने की सूचना मिली,जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद ट्रक के केबिन में एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद किया गया था,पुलिस द्वारा जाँच में मृतक की पहचान बलविन्दर सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी ग्राम बड़ा बोसैना,थाना बिलासपुर जिला रामपुर के रूप में हुई,जो सम्बंधित ट्रक का ड्राइवर था।प्रथम दृस्टि से घटना ट्रक में आग लगने से होना प्रतीत हो रहा था,मगर पुलिस जाँच में मामला कुछ और हीं निकाला,
आपको बतायें कि बीते 24 जुलाई को मृतक के भाई गुरमीत सिंह पुत्र दलीप सिंह ने जिला रामपुर से थाना पूरनपुर पर केस संख्या 323/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात मुक़ददमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों का गठन कर जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे, जिसके बाद पुलिस टीमों द्वारा टेक्निकल एवं CCTV फुटेज खंगाल कर इस नतीजे पहुंच गई.कि हत्या के बाद महिला ने ट्रक के केबिन में आग लगा दी और घटना को दुर्घटना में बदलने का प्रयास किया था,हत्या में शामिल अमनदीप कौर उर्फ अमना पत्नी सुखविन्द्र सिंह निवासी ग्राम बड़ा बरसाना,थाना बिलासपुर,जनपद रामपुर हाल निवासी सोढी कॉलोनी,रेलवे फाटक के पास, रुद्रपुर,उत्तराखंड का नाम उजागर हुआ, जिसकी उम्र 40 वर्ष है.पुलिस टीम ने अमनदीप कौर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक लोहे की रॉड और 1प्लास्टिक की डीजल केन बरामद हुई है.
पूछताछ=====हत्यारोपी अमनदीप कौर क़ी माने तो पिछले करीब 2-3 वर्षों से उसका मृतक ड्राइवर बलविन्दर सिंह के साथ प्रेम संबंध चल रहा था और बीते 10 जुलाई को दोनों के मिलने की बात तय हुई,अमन गुरुद्वारा धन्ना बाबा,बड़ी नहर,पूरनपुर के पास पहुंची। वहां बलविन्दर सिंह के ट्रक में दोनों की मुलाकात हुई,मुलाकात के दौरान दोनों के बीच उनके आपसी संबंधों को लेकर कहासूनी हुई,अमन बलविंदर से संबंध ख़त्म करना चाहती थी,जबकि बलविन्दर सिंह संबंध समाप्त करने के लिए तैयार नहीं हो रहा था।इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बाढ़ गया कि अमन ने ट्रक के केबिन में लोहे की रॉड से बलविन्दर सिंह पर हमला कर उसे अचेत कर दिया,इसके बाद अमन ने ट्रक के केबिन में रखा डीजल केबिन में डालकर आग लगा दी,फिलहाल ये दिल दहला देने वाली घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.


Leave a comment