उधार सामान ना देने पर किराना व्यापारी पर हमला,व्यापारी क़ी ईलाज के दौरान मौत.बाप और दो बेटों पर केस दर्ज,

पीलीभीत में उधार देने से मना करने पर पड़ोसियो ने बेलचे से किया हमला,ईलाज के दौरान मौत,पुलिस ने बाप और दोनों बेटों यानि 3 लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया है,
पीलीभीत में किराना व्यापारी को उधार सामान ना देने पर जान गँवानी पड़ी,जी हाँ मामला बरखेड़ा थाना इलाके के नारायणपुर का है.जहाँ सुनील कुमार उर्फ भोला ने गांव के पड़ोसी किराना व्यापारी श्रीपाल गुप्ता पर बेलचे से हमला कर दिया,सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फ़ानन में उसे अस्पताल(CHC) में भर्ती कराया गया.जहाँ हालत गंभीर होने क़ी वजह से उसे बरेली के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, मगर वहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई,
पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से मुलाकात किया,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,वही परिजनों द्वारा दिया गए तहरीर के आधार पर 313/2026 धारा 103(1) BNS के अंतर्गत पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.जिसमे सुनील कुमार उर्फ भोला,सुशील,महेन्द्रपाल शामिल है.
दरअसल मामला ये है कि मृतक श्रीपाल गुप्ता अपने घर पर किराना की दुकान चलाते थे, बीते 18 अगस्त को रात 8 बजे उनके पड़ोसी आरोपी सुनील गंगवार दुकान पर उधार सामान लेने आया,श्रीपाल गुप्ता ने उधार सामान देने से मना कर दिया, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सुनील अपने भाई सुशील और पिता महेन्द्रपाल के साथ दुकान पर वापस आया और श्रीपाल गुप्ता पर बेलचे से हमला कर दिया। जिसका अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई.इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद सुनील कुमार उर्फ भोला,सुशील और महेन्द्रपाल गंगवार को अरेस्ट कर लिया है.इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.

Leave a comment