गन्ना मंत्री ने किया लोकार्पण,भू माफियाओ ने बदल डाली तस्वीर,

ये राज्य मंत्री और डीएम पुलकित खरे क़ी मौजूदगी में लोकार्पण क़ी तस्वीरे.👆

ये अब क़ी तस्वीर.. 👆

पीलीभीत में भू माफियाओ द्वारा खकरा रिवर फ्रंट क़ी दीवार तोड़कर गाटा संख्या 491 में निर्माण करने का मामला सबसे पहले समाचार 18 पर प्रमुखता से छापी गई थी.वही इस मामले को संज्ञान लेते हुए सदर sdm ने कार्यवाही करते हुए टीम भेजकर अवैध निर्माण रुकवा दिया है. और इस मामले में अग्रिम बड़ी कार्यवाही भी क़ी जा सकती है.
आपको बता दें कि तहसील क्षेत्र निवासी मुकेश ने IGRS के माध्यम से मुख्यमंत्री को ऑनलाइन और सदर sdm को शिकायत पत्र देकर जाँच और कार्यवाही क़ी बात कही थी,दरअसल ग्राम चंदौई में 26 जून 2022 को शहर विधायक और गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया था,इस कार्यक्रम में तत्कालीन डीएम पुलकित खरे सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे,मगर भू माफियाओ ने रिवर फ्रंट का क़ी बनावट ही बदल डाली.इस मामले को संज्ञान लेते हुए sdm सदर ने उस अवैध निर्माण कार्य को रुकवा दिया है.इस कार्यवाही से भू माफियाओ में हड़कम मच गया है.

9410895775..

Leave a comment