बेखौफ भू माफिया रिवर फ्रंट क़ी दीवार तोड़ कर रहे थे सरकारी भूमि पर कब्जा,अब IGRS पर हुई शिकायत.

9410895775…..

पीलीभीत में भू माफियाओ ने अब सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचने का कार्य शुरू कर दिया है,तहसील से कुछ हीं दुरी पर स्थित ग्राम चंदोई में ग्राम सभा क़ी गाटा संख्या 491 पर तो कब्ज़ा किया ही है वहीं खकरा रिवर फ्रंट की दीवार तोड़कर अवैध रास्ता भी बनाया जा रहा है.अब इस ज़मीन पर बिल्डिंग खड़ी कर दी गई है.जिसकी शिकायत अब IGRS पर हुई है.

  दरअसल शिकायतकर्ता मुकेश कुमार पुत्र जमना प्रसाद ग्राम बरहा जिला पीलीभीत ने किये गए मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायत में मामला तहसील सदर के ग्राम चंदोई का बताया गया है.जिसमे पीलीभीत शहर से सटा हुआ ग्राम पंचायत क़ी गाटा संख्या 491 जोकि ग्राम सभा की भूमि है।उपरोक्त सरकारी ज़मीन पर भू माफिया अवैध कब्जा करने और निर्माण करने के लिए खकरा रिवर फ्रंट क़ी दीवार तोड़ दी है.इस अतिक्रमण से सरकारी संपत्ति को भारी क्षति पहुंच रहा है,
आपको बता दें कि शहर 127 विधान सभा के भाजपा विधायक और गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने खकरा रिवर फ्रंट के निर्माण को लेकर बीते 26 जून2022 को फीता काटकर लोकार्पण किया था,उसके बाद रिवर फ्रंट की दीवार को तोड़कर भू माफियाओ ने दुकान एवं मकान के लिए रास्ता बना दिया,इससे रिवर फ्रंट की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है.

मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायतकर्ता मुकेश ने राजस्व विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से स्थलीय जांच एवं गाटा संख्या 491 की राजस्व अभिलेखों के आधार पर पैमाइश कराये जाने क़ी मांग क़ी है साथ हीं सम्बंधित भू माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही के लिए भी शिकायतकर्ता ने मांग क़ी है.अब देखने वाली बात ये है कि शिकायत के बाद अधिकारी इस मामले में कितना रूचि लेते है.#

Leave a comment