
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ लखनऊ और उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष संजय तोमर के दिशा निर्देश पर आज यूपी के सभी जिलों के साथ-साथ जिला संगठन के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह द्वारा पीलीभीत कलेक्ट्रेट और विकास भवन में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई.
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ लखनऊ ने उत्तरप्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन बहाली क़ी मांग क़ी है.इस मांग पत्र में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा,कर्मचारियों को प्रमोशन नीति,सफाई कर्मचारियों को विभागीय संरचना के अनुरूप बदलाव नीति आदि शामिल है. जिस को लेकर जिला संगठन अध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-1,लोक निर्माण विभाग टनकपुर रोड,(PWD कार्यालय) पहुंची, जिसके बाद 2 बजे ये पैदल यात्रा विकास भवन होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंची.इस संघठन ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौपा,इस ज्ञापन को देने के लिए पीलीभीत जिले के यूपी पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सभी ब्लॉक के ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहें..

Leave a comment