जंगल से गांव जा पंहुचा तेंदुआ, मवेशीय को बनाया निवाला. ग्रामीणो में दहशत,

अमरिया क्षेत्र के बहादुर गंज में तेंदुए की दस्तक,किसान के घर मौजूद मवेशीय को तेंदुए ने निवाला बना लिया,जिससे इलाके में दहशत बनी हुई है,

टाइगर रिजर्व क़ी धरती पीलीभीत में बाघ और तेंदुए क़ी चहलकदमी जंगल के साथ साथ सामाजिक वानिकी में बनी रहती है.जंगल के आलावा इनको जहाँ भी आसान शिकार दिखता है.ये उसे निवाला बनाने से नहीं चूकते,ताज़ा मामला बहादुरगंज गांव का है.जहाँ तेंदुए ने किसान महेंद्र कुमार के घर से मवेशीय को उठाकर ले गया और निवाला बना लिया।

दरअसल इस क्षेत्र के बहादुर गंज में किसान महेंद्र कुमार के घर में बंधी मवेशीय किसान को सुबह नहीं दिखी,खोजबीन के बाद किसान और ग्रामीणों ने खेत में क्षत विक्षत शव पड़ा देखा।सूचना के बाद वन विभाग क़ी टीम मौके पर पहुंची और पंजों के निशान के आधार पर तेंदुए क़ी मौजूदगी होने क़ी पुष्टि क़ी।ग्रामीणो क़ी मानें तो इस क्षेत्र में पहले भी कई बार तेंदुए क़ी मौजूदगी देखी गई.मगर वन विभाग क़ी लापरवाही के चलते अब इस तरह क़ी घटना देखने को मिली,बड़ी बात ये है विभाग क़ी टीम ने अब तक मवेशीय के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा है.जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश बना हुआ है।ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने तथा मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे है।

9410895775

Leave a comment