धारा बढ़ाने को लेकर धरने पर बैठा परिवार,कार्यवाही क़ी मांग..

किशोरी का अपहरण कर बंधक बनाकर 5 दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप,पीड़ित परिवार ने थाने के सामने दिया धरना,

पीलीभीत में एक परिवार ने पुलिसअधीक्षक सुकीर्ति माधव से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही क़ी मांग क़ी है.दरअसल मामला थाना सेहरामऊ उत्तरी के पिपरा मुजप्ता गांव का है.जहाँ का निवासी पीड़ित रामादीन पुत्र हरीराम परिवार के साथ थाने के सामने धरना दे रहे है.आरोप है कि उन की नावालिग बेटी को दबंग गुरपेज सिंह पुत्र केवल सिंह बीते 16मार्च 2026 को अपहरण करके ले गया और बंधक बनाकर 5 दिन तक रेप किया,शिकायत के बाद सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने उनकी बेटी को बरामद कर मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 धारा 137(2) bns के तहत कार्यवाही क़ी गई. मगर अब पीड़ित परिवार न्याय के लिए दुष्कर्म,पॉक्सो एवं एससी/एसटी एक्ट क़ी धारा बढ़ाने क़ी मांग कर रहे है. जिससे उनको न्याय मिल सके.

आपको बता दें कि इस परिवार ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शपथ पत्र के साथ न्याय क़ी गुहार लगाई है.

Leave a comment