
पीलीभीत पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीव कछुए सहित 3 तस्कर अरेस्ट करने के बाद भेजा जेल। पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर अभियान में थाना बरखेड़ा पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कछुए पकड़कर बेचने वाले 3 तस्करो को 2 कछुए के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, दरअसल थाना बरखेड़ा पुलिस व वन विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर चौकी जिरौनिया पर कछुए पकड़कर बेचने वाले 3 तस्करो को 2 कछुए के साथ गिरफ्तार किया है.पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 317/2026 धारा- 9/51 वन्य जीव सरक्षण अधिनियम 1972 बनाम वीरेन्द्र और मो सलीम,मो हनीफ के खिलाफ केस दर्ज किया है.कछुआ तस्करो क़ी गिरफ़्तारी से इलाके में हड़कंप मच गया है.

Leave a comment