स्कुल के सुरक्षा गार्ड से मारपीट कर फाडे कपड़े,पुलिस ने दर्ज किया मुक़ददमा,

पीलीभीत के पूरनपुर में एक युवक के विद्या मंदिर विद्यालय गेट पर सुरक्षा गार्ड को आरोपी और उसके साथियो ने जमकर पीटा,सूचना के बाद भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा और उनके साथियो ने पहुंचकर आरोपी को पकड़ा और कार्यवाही के लिए पुलिस थाने पहुंच गए.

इस मामले में पीड़ित सुरक्षा गार्ड दिगविजय सिंह पुत्र श्री नगेन्द्र सिंह क़ी माने तो वह वर्ष 2018 से सरस्वती विद्यामंदिर में बतौर सुरक्षा कर्मी कार्यरत है.गार्ड ने बताया कि वह घटना के वक्त विधालय के बाहर कुछ 10 से 12 बाहरी लडके खड़े थे जिनको विधालय के गेट से थोडा आगे जाकर खड़े होने के लिए बोला, तभी वह अभद्रता करने लगे,गार्ड ने अपना मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना चाहा, मगर उन लोगो ने जान से मारने की नियत से गर्दन दबा दी और कपडे फाड दिये,शोर मचाने पर विधालय के अध्यापक मौके पर आ गये, वहां मौजूद आरोपी लडके जान से मारने की धमकी देने लगे.फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया है.

आपको बता दें कि पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में विद्या मंदिर क़ी छात्रा से छेड़छाड़ के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए केस दर्ज तो किया हीं,वही उसे खूब सबक सिखाया,पुलिस द्वारा जारी वीडियो में आरोपी मनचंला गिड़गिड़ाते हुए माफ़ी मांगता नजर आ रहा था,जिसके बाद अब ये पूरनपुर का मामला देखने को मिल रहा है.

Leave a comment