


अतिक्रमण से पूर्व 22 जून 2026 क़ी तस्वीरें 👆



अब क़ी तस्वीरे 👆
पीलीभीत में भू माफियाओ के सक्रियता से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का खेल जारी है.आखिरकार खकरा रिवर फ्रंट क़ी दीवार तोड़कर गाटा संख्या 491 में निर्माण हो कैसे गया,जबकि मुख्यालय से सटे ग्राम चंदौई में सरकारी भूमि पर कब्ज़ा करके बिल्डिंग खड़ी कर दी गई.राजस्व कानूनगो और लेखपाल क़ी जिम्मेदारी नहीं क़ी अपने क्षेत्र क़ी राजस्व संपत्ति के रक्षा करने का दायित्व निभाए.
मामला सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदौई का है.जहाँ से होकर निकलने वाली खकरा रिवर फ्रंट क़ी दीवार तोड़कर सरकारी भूमि पर बिल्डिंग खड़ी कर दी गई, बड़ी बात ये है कि इसकी राजस्व विभाग को भनक तक नहीं लगी. प्रकरण तब उजावार हुआ जब बीते 20 अगस्त को तहसील क्षेत्र के बराह ग्राम निवासी मुकेश कुमार ने IGRS द्वारा शिकायत क़ी,साथ ही sdm सदर श्रद्धा सिंह को भी लिखित शिकायत क़ी गई.जिसके बाद मामला सबसे पहले समाचार 18 पर प्रमुखता से छापी गई थी,आनन फ़ानन में एसडीएम ने नायब तहसीलदार को भेजकर अवैध निर्माण रुकवाकर जाँच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था.जिसकी रिपोर्ट अब तक sdm को नहीं सौपी जा सकी है..
आपको बता दें कि 26 जून 2022 को शहर विधायक और गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया था,इस कार्यक्रम में तत्कालीन डीएम पुलकित खरे सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे,मगर भू माफियाओ ने रिवर फ्रंट क़ी बनावट ही बदल डाली.रिवर फ्रंट क़ी दीवार तोड़कर बिना नक्शा पास कराये हीं तीन मंजिला ईमारत खड़ी कर दी गई.जिसका संज्ञान लेते हुए sdm सदर श्रद्धा सिंह ने अब अवैध निर्माण कार्य को रुकवाते हुए नायब तहसीलदार को जाँच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है.जानकारी के अनुसार फिलहाल इस कार्यवाही से भू माफियाओ में हड़कम मच गया है.
शिकायतकर्ता मुकेश कुमार ने बताया कि मुझे राजस्व अधिकारियो पर कार्यवाही को लेकर पूरा विश्वास है,इस अवैध निर्माण पर प्रशासन बुलडोजर चलाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त क़राएगी,न्यायपूर्ण कार्यवाही ना होने क़ी स्थिति में न्यायपालिका का दरवाजा भी खटकायेगें.

Leave a comment