
श्रावण मास के चौथे सोमवार को पुलिस क़ी सुरक्षा व्यवस्था का आज पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने जायजा लिया, वही बरेली-पीलीभीत सीमा पर स्थित थाना जहानाबाद की चौकी शाही पर कांवड़ सहायता और मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया,
पीलीभीत में एसपी सुकीर्ति माधव ने आज रविवार को श्रावण मास के चौथे सोमवार पर कांवड़ियों द्वारा अवगमन और शिवालयो पर जलाभिषेक को लेकर पुलिस क़ी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया,उन्होंने बरेली पीलीभीत सीमा पर स्थित शाही चौकी,टाइगर तिराहा सहित जिले के प्रमुख कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग,बैरिकेडिंग,पार्किंग स्थल,कंट्रोल प्वाइंट,सीसीटीवी कैमरे,यातायात व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था,पेयजल,चिकित्सा सहायता,आपातकालीन सेवाएं तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल क़ी व्यवस्था जाना,एसपी ने अन्य विभागों द्वारा व्यवस्थाओं का संबंधित अधिकारियों से जानकारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के साथ विनम्र और संवेदनशील व्यवहार किये जाने का निर्देश दिया।भीड़ प्रबंधन,यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्कता के साथ साथ आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने क़ी बात कही.
निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी,प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद सहित पुलिस अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे,

Leave a comment